क्रिकटर Harbhajan Singh की UpComing Movie 'Friendship' का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज
इंडियन क्रिकेटर Harbhajan Singh एक्टिंग डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है । हरभजन सिंह फिल्म 'फ्रेंडशिप' (Friendship) से अपनी नई पारी शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हरभजन सिंह तमिल फिल्म से डेब्यू एक्टिंग की दुनिया में बड़ा धमाका करने वाले है।

फिल्म का निर्देशन जॉन पॉल राज और शाम सूर्या ने किया है। इस पोस्टर में क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अर्जुन और एक्ट्रेस लोसलिया मारियानेसान नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सभी कलाकार गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। 'फ्रेंडशिप' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज करने के साथ हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर तमिल भाषा में फिल्म की जानकारी दी है।
फिल्म फ्रेंडशिप का दमदार पोस्टर-
இடியும்,மின்னலும் ஆர்பரிக்க இதோ #சூப்பர்ஸ்டார் #தல #தளபதி #உலகநாயகன் கோட்டையில் நம்ம #FriendShipFirstLook #FriendShipMotionPosterhttps://t.co/cSKWBMo4qBhttps://t.co/Ul58aIwsw1@JPRJOHN1 @ImSaravanan_P @shamsuryastepup @JSKfilmcorp @akarjunofficial #Losliya @Cinemaass pic.twitter.com/4NUTysM9j4— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 5, 2020
फिल्म Friendship का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पोस्टर को खुलकर तारीफ की है। मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar ने Harbhajan Singh की फिल्म 'फ्रेंडशिप' के पोस्टर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट किया है। उन्होंने ने लिखा ‘अगर फिल्म दोस्त की है तो फिल्म देखनी पड़ती हैं भज्जी।
सचिन तेंदुलकर का ट्वीट-
Friendship ki hai toh movie toh dekhni padegi, Bhajji. 😀 https://t.co/1qCoKcNQa0— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 6, 2020
आपको बात दें, सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह के अच्छे दोस्त है। अक्सर एक दूसरे को समर्थन करते नजर आते है। सचिन तेंदुलकर ने हरभजन सिंह के लिए लिखा ये मैसेज काफी वायरल हो रहा है।
हाल ही में आईपीएल के तीसरे सीजन में हरभजन सिंह हिस्सा बने थे। 'चैन्नै सुपर किंग्स' को समर्थन करते नजर आए थे। मालूम हो कि क्रिकेटर Harbhajan Singh इन दिनों अपने घर पत्नी गीता बसरा और बेटी के साथ होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। हरभजन सिंह लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। वो तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर लोगों को लुभाते नजर आ रहे है।




No comments