लाइव जाते ही Ranveer Singh को लगाई फटकार Deepika Padukone ने
Lockdown के कारण बॉलीवुड के कई सितारें घर में कैद है, ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों को लुभा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर Ranveer Singh और Ayushmann Khurrana का लेटेस्ट वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने फैन्स से लाइव चैट सेशन कर रहे होते है। अचानक रणवीर सिंह लाइव आ कर फैन्स को सरप्राइज देते हैं लेकिन लाइव आने के तुरंत बाद वो लाइव सेशन से लेफ्ट होते है क्योंकि Deepika Padukone कुछ कहती हैं इसके बाद रणवीर तुरंत लाइव चैट से हट जाते है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह जैसे ही लाइव चैट में आते हैं वैसे ही Ayushmann Khurrana सरप्राइज होते हैं। इसके बाद आयुष्मान मजाक में बोलते हैं ‘भगवान का शुक्र है तुमने आज कपड़े पहने हैं।‘ इस पर अभिनेता जवाब देते हैं ‘मैं अभी उठा हूं और लाइव आया हूं तुम्हारे साथ’ इसके बाद जैसे ही रणवीर सिंह बाय-बाय करते हैं वैसे ही आयुष्मान अभिनेता से पूछते हैं कि ‘क्या हुआ’ इस पर रणवीर सिंह बोलते हैं ‘वो मुझे डांट रही है, बोल रही है मैं जूम कॉल कर रही हूं जोर से चिल्लाओ मत।‘ इतना कहने के बाद Ranveer Singh वहीं से चले जाते हैं। इसके बाद आयुष्मान खुराना अपने फैन्स को कहते हैं कि ‘वो चले गए... भाभी डांट रही हैं उनको’
देखें ये वीडियो-
Ranveer Singh joining Ayushmann Khurrana live on Instagram ♥️— RanveerSingh TBT | #83🏏♥️ (@RanveerSinghtbt) June 5, 2020
_
He just woke up 🤣♥️ pic.twitter.com/OeHQQdSXeM
Ranveer Singh और Ayushmann Khurrana के ये वीडियो उनके चाहने वालों के बीच आग की तरह वायरल हो रहा है। फैन्स इस पर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, रणवीर इनदिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म फिल्म '83' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।




No comments