UpComing Movie Penguin का फर्स्ट लुक आया सामने, OTT प्लेटफॉर्म पर इस दिन होने वाली है रिलीज
साउथ फिल्म स्टार Keerthy Suresh की मचअवेटेड फिल्म Penguin का फर्स्ट लुक आखिरकार रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि ये फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को जल्दी ही अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाने वाला है। रिलीज किए गए पोस्टर में बता दिया गया है कि ये फिल्म 19 जून को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म का जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशक Eashvar Karthic ने किया है। फिल्म में ‘महानती’ स्टार लीड रोल में हैं। उनका किरदार एक प्रेग्नेंट वुमेन का है। ये फिल्म एक साइको थ्रिलर है। जिसकी वजह से भी फैं में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी ये दावा कर रहा है कि फिल्म एक इंटेस डार्क साइको थ्रिलर होगी। फिल्म की कहानी वुमेन सेंट्रिक होने वाली है।
Expect the unexpected. #PenguinOnPrime premieres June 19 in Tamil, Telugu and Malayalam(dub) on @PrimeVideoIN@KeerthyOfficial @karthiksubbaraj @Music_Santhosh @karthikPalaniDP @Anilkrish88 @kaarthekeyens @linga_offcl @Madhampatty @StonebenchFilms #PassionStudios @sonymusicsouth pic.twitter.com/Esitw5kQFI— Eashvar Karthic (@EashvarKarthic) June 6, 2020
ज्योतिका की फिल्म भी हुई थी ऑनलाइन रिलीज
वैसे, ये पहली साउथ फिल्म नहीं है जो ऑनलाइन रिलीज होने वाली है। इससे पहले ज्योतिका स्टारर फिल्म Ponmagal Vandhal भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। कोर्ट रुम ड्रामा बेस्ड ज्योतिका की इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब सराहा था और फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी।
नेशनल अवॉर्ड विनर हैं कीर्थि सुरेश
याद दिला दें कि कीर्थि सुरेश को साल 2018 में 'महानती' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में अदाकारा ने अपनी एक्टिंग से सभी को कायल कर दिया था। 'पेंग्विन' अदाकारा जल्दी ही एक मलयालम फिल्म में भी दिखने वाली है। इसके अलावा उनके हाथ एक रजनीकांत स्टारर फिल्म भी है। इतना ही नहीं, कीर्थि सुरेश ने अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान भी साइन की थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने बाद में इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए थे।




No comments