Salman Khan ने उठाया थियेटर आर्टिस्ट की मदद का बीड़ा, चुपचाप किया ये नेक काम
बॉलीवुड के Salman Khan लॉकडाउन के बीच भले ही अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर परिवार के साथ रह रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो कोरोना वायरस की जंग में लगे देश की मदद में भी बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे हैं। इस कड़ी में हाल ही में सलमान खान ने मुंबई पुलिस को सैनिटाइजर दान दिए थे। अब दोबारा सुपरस्टार सलमान खान ने थिएटर कर्मचारियों के लिए राशन किट और खाना भेजने का बंदोबस्त करवाया है।

इसके बारे में युवा सेना नेता Rahul N Kanal ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान की है। उन्होंने मिड डे से बातचीत में कहा, ‘मेरे पास श्री शिवाजी मंदिर नाट्यगृह के आर्टिस्ट और टेक्नीशियन आए थे। उन्होंने जब अपनी समस्या मुझे बताई तो मैंने तुरंत सलमान खान से बात की और वो मदद करने के लिए राजी हो गए।
राहुल कनल ने आगे कहा ‘मुझे ये सुनकर बहुत बुरा लगा कि श्री शिवाजी मंदिर नाट्यगृह के कलाकारों की ये दुर्दशा हो रही है। इसके बाद मैं जब सलमान खान से मिला उन्होंने तुरंत मदद के लिए हामी भर दी। सलमान ने श्री शिवाजी मंदिर नाट्यगृह के कलाकार और टेक्निशियन को राशन किट देने का फैसला लिया। इस राशन किट में सलमान खान ने उन लोगों को गेहूं का आटा, पांच किलो चावल, तेल, नमक, चाय पत्ती का पैकेट दिया है। इसके बाद हमने ये राशन किट पहले दिन 186 मजदूरों तक पहुंचाया था।‘ राहुल कनल ने बताया ‘जब हम राशन किट का वितरण कर रहे थे तब हमने सुरक्षा उपायों पर ध्यान भी रखा था।
Thank you @BeingSalmanKhan bhai for being there for theatre artists , Thank you 🙏🏻 https://t.co/81WFWb6GcN— Rahul.N.Kanal (@Iamrahulkanal) May 31, 2020
आपको बता दें, सलमान खान ने इससे पहले मजदूरों और जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद की थी। उन्होंने पनवेल फार्महाउस पर रहते हुए वहां आस-पास रह रहे गरीब लोगों को भी राशन बांटा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो, सल्लू मियां बहुत जल्दी ही दिशा पटानी के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’ में अहम किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) के कारण रिलीज डेट को आगे कर दिया गया था। अभी ये साफ नहीं है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। इसके बारे में मेकर्स हालात ठीक होने के बाद ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि लॉकडाउन के बाद फिर से सलमान खान सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करेंगे।




No comments