Salman Khan का बिना नाम लिए प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक-दो लोगों का कब्जा है…’
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) सनसनीखेज खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बॉलीवुड माफिया पर निशाना साधा है।

सोनू निगम ने कहा ‘बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से भी बहुत जल्द सुसाइड की खबर आने वाली है।‘ प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने बॉलीवुड माफिया की पोल खोलते हुए आगे कहा ‘म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक-दो लोगों का कब्जा है। यहीं लोग पूरी इंडस्ट्री को चलाते है। यहीं लोग तय करते हैं कि किससे गाना गवाना है और किससे नहीं।
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने वीडियो में बताया ‘आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मरा है कल एक सिंगर मर सकता हैं। आपको हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि संगीत इंडस्ट्री पर भी माफियाओं का कब्जा बना हुआ है। असल में ये बात मैं कभी बोलता नहीं लेकिन सुशांत की आत्महत्या के बाद इस समय पूरा देश मेंटल और इमोशनल प्रेशर का सामना कर रहा है। सुशांत के इस तरह से चले जाने से कोई निष्ठुर ही होगा जिसे किसी तरह का कोई फर्क ना पड़े हो।‘
म्यूजिक माफिया के बारे में बात करते हुए सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) आगे कहा ‘हमारे देश में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री माफिया से चल रही है। मैं लकी था और मैं इनके चंगुल में नहीं फंसा लेकिन नए लोगों को यहां पर टिक पाना मुश्किल होता है।‘ सिंगर ने आगे कहा ‘कोई नए लोग जब मुझसे बात करते है तो उनकी शिकायत होती है कि निर्देशक, निर्माता, संगीत कंपोजर हमारे साथ काम करने के लिए तैयार होते है लेकिन म्यूजिक कंपनी इससे साफ मना करती हैं। उनका आग्रह होता है कि उनके सिंगर के साथ वो काम करें।
सोनू निगम ने आगे कहा ‘मुझे लगता हैं आप लोगों बड़े हो, म्यूजिक इंडस्ट्री पर पार करते हो लेकिन ऐसा करना गलत है। किसी की बद्दुआ बुरी चीज होती है।' सलमान खान का बिना नाम लिए सोनू निगम ने बताया ‘ सिंगर अरिजीत सिंह के साथ भी वहीं हुआ। आज जिस एक्टर पर लोग उंगली उठा रहे हैं, एक समय था जब उस एक्टर ने अरिजीत पर अपना गुस्सा निकालते हुए कई कंपनियों को बोल रखा था कि इससे गाना मत गवाओ।




No comments