Sushant Singh Rajput की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारेंगे विजय शेखर गुप्ता, पोस्टर रिलीज होते ही फैंस बोले 'वी मिस यू सुशांत'
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते रविवार को आत्महत्या कर ली थी। सूत्रों की माने तो बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव के चलते सुशांत सिंह राजपूत बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन से परेशान होकर 14 जून को आत्महत्या कर ली।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लोग नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और उनको न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बॉलीवुड में फैले नैपोटिज्म ने ही सुशांत सिंह राजपूत की जान ली है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म मेकर विजय शेखर गुप्ता (Vijay Shekhar Gupta) जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
हाल ही में विजय शेखर गुप्ता ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करके इस बात का ऐलान किया है। विजय शेखर गुप्ता ने सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म का नाम 'सुसाइड और मर्डर' (Suicide Or Murder?) रखा है। फिल्म 'सुसाइड और मर्डर' का पोस्टर रिलीज होते ही एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर छा गए। हर कोई विजय शेखर गुप्ता की इस पहल की तारीफ करता नजर आया।
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी विजय शेखर गुप्ता की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। तभी तो विजय शेखर गुप्ता के सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते ही फैंस ने 'मिस यू सुशांत' और 'जस्टिस फॉर सुशांत' जैसे कमेंट लिखने शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस तो विजय शेखर गुप्ता से यह वादा भी करते नजर आए कि वह इस लड़ाई में उनका पूरा साथ देंगे।
देखें फिल्म 'सुसाइड और मर्डर' का पोस्टर-
Presenting the poster of @vsgbinge's first production #SuicideOrMurder? A star was lost.#vsgbinge #OTT pic.twitter.com/T6r3eIsUZs— VSG Binge (@vsgbinge) June 18, 2020
गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद से ही लोग करण जौहर, एकता कपूर और महेश भट्ट जैसे फिल्ममेकर्स पर निशाना साध रहे हैं। बीते कई दिनों से लोग सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बॉलीवुड में होने वाले नेपोटिज्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बिहार के मुज्जफरपुर में तो एक वकीन ने सलमान खान, एकता कपूर और संजय लीला भंसाली जैसे 8 सितारों के खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया है।




No comments