Sushant Singh Rajput की बायोपिक बनाएगा ये खान
कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और सूत्रों के हवाले से सामने आने वाली खबरों में बताया जा रहा है कि वो इंडस्ट्री में होने वाली गुटबाजी का शिकार हो गए थे। इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसका पता पुलिस लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन ऐसी अफवाहों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के साथ कई बड़े लोगों के नाम जुड़ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि निर्माताओं ने उनकी फिल्में जानबूझकर बंद कर दी गई थीं। इन दावों में कितना दम है, यह यह जल्द ही पता चल जाएगा लेकिन एक बात तय है कि एक्टर की आत्महत्या के बाद कई लोग बेनकाब होने वाले हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में अपने विवादित वीडियोज के लिए मशहूर ट्रेड एक्सपर्ट केआरके ने भी कुछ देर पहले अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके यह दावा किया है कि वो जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर एक बायोपिक बनाएंगे और ऐसे लोगों की सच्चाई सामने लाएंगे, जिन्होंने उन्हें परेशान किया था। केआरके ने ट्वीट में लिखा है, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक प्रोड्यूस करने का दावा करता हूं और जल्द ही दोषियों का चेहरा सबके सामने होगा। मुझे बॉलीवुड वालों से नफरत करने में मजा आता है।'
I promise to produce biopic of #SushantSingh to expose all the culprits. I love to hate you Bollywood people! #justiceforSushanthSinghRajput— KRK (@kamaalrkhan) June 18, 2020
केआरके से भी नाराज हैं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस
ट्रेड एक्सपर्ट केआरके से भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज हैं। असल में केआरके ने कुछ वक्त पहले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों का रिव्यू किया था, और उनका जमकर मजाक उड़ाया था। गुरुवार के दिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने ट्विटर पर केआरके के पुराने वीडियोज शेयर कर विरोध दर्ज कराया है।




No comments