Sushant Singh Rajput की फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कोई उनकी आत्महत्या को हत्या बता रहा है और कह रहा है कि बॉलीवुड में होने वाली गुटबाजी ने उनकी जान ले ली; तो कोई कह रहा है कि वो निजी जिंदगी से परेशान हो गए थे और अंत में उन्होंने फांसी लगाने का फैसला लिया।

ऐसी खबरों की भी सच्चाई भी धीरे-धीरे सामने आने लगी है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का असली कारण जल्द ही पता चल जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद ऐसी अफवाह भी उड़ी थी कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। हालांकि हम आपको बता दें कि यह सच नहीं है।
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत एक फिल्म के लिए अच्छी-खासी रकम लेते थे। सूत्र के अनुसार, 'सुशांत सिंह राजपूत की आर्थिक हालत खराब नहीं थी। ये बात केवल अफवाह है। उनकी कुछ फिल्में आने वाली थीं और कुछ पर चर्चा चल रही थी। जहां तक मुझे जानकारी है, उनकी डेट्स अगले साल जून तक के लिए ब्लॉक थीं। अगर वो दो फिल्मों और साइन करते तो 2022 तक उन्हें काम की कमी नहीं होती। वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये चार्ज करते थे।
सूत्र ने बताया है कि एक निर्माता सुशांत सिंह राजपूत के लिए ज्यादा फीस देने के लिए भी तैयार था, 'बॉलीवुड के दो निर्माता सुशांत के साथ मिलने की प्लानिंग कर रहे थे। इनमें से एक ने सुशांत के करीबियों से बात भी की थी और बताया था कि वो एक्टर को 11 करोड़ रुपये तक देने के लिए तैयार हैं।' सुशांत सिंह राजपूत के पास जितने प्रोजेक्ट थे और वो एक प्रोजेक्ट के लिए जितनी फीस लेते थे, उससे साफ है कि उनकी आर्थिक हालत ठीक थी।




No comments