Aishwarya and Jaya Bachchan का COVID-19 एंटीजेन टेस्ट आया निगेटिव, अब Swab Test रिपोर्ट का इंतजार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को शनिवार शाम नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अमिताभ ने स्वयं एक ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. थोड़ी देर बाद, अभिषेक बच्चन ने भी इस बात की पुष्टि की वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमिताभ और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों का नानावती अस्पताल में ही कोरोना टेस्ट करवाया गया था, ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन और आराध्या की एंटीजेन टेस्ट (Antigen Test) रिपोर्ट निगेटिव आई है. परिवार की स्वाब टेस्ट (swab test) की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है.
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !
अभिषेक ने भी शनिवार को एक ट्वीट करते हुए बताया कि मैं और मेरे पिता दोनों ही लोगों का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है. इस खबर के फैलते ही बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश से उनके प्रशंसक बिग बी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.




No comments