American Singer एल्विस प्रेस्ले के नाती बेंजामिन केओफ ने गोली मारकर की आत्महत्या

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सुशांत सिंह राजपूत ने किन हालातों में आत्महत्या करने का फैसला किया था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच अभी तक पुलिस कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है, जिसके बाद इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती बंजामिन केओफ ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एल्विस प्रेस्ले के नाती अपने कैसाबसास स्थित घर में अपने आपको गोली मारी है। मृत्यु के समय बेंजामिन केओफ की उम्र केवल 27 साल थी। बेंजामिन केओफ की मृत्यु की जानकारी उनकी मां लिसा मैरी और मैनेजर ने मीडिया को दी है।
बेंजामिन केओफ के मैनेजर रोजर ने इस मामले में खुलकर मीडिया को कुछ नहीं बताया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि बेंजामिन की मृत्यु से उनका परिवार दुखी है। रोजर के अनुसार, 'बेंजामिन की मृत्यु से उनकी मां बहुत दुखी हैं। उनकी बेटियां उन्हें संभालने की कोशिश कर रही हैं। बेंजामिन की मां उनसे बहुत प्यार करती थीं। उनका पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है।'
बेंजामिन केओफ मीडिया और पब्लिक से दूरी बनाकर ही रखते थे। वो लोगों के सामने बहुत ज्यादा नहीं आते थे। मृत्यु के बाद उनके कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो अपने नाना के साथ दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग कह रहे हैं कि बेंजामिन एकदम अपने नाना की तरह दिखते थे। बॉलीवुड लाइफ हिन्दी परिवार बेंजामिन प्रेस्ले की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।




No comments