Mohena Kumari ने जीती कोरोना से जंग, VIDEO शेयर कर डॉक्टर्स को कहा- 'शुक्रिया'

उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज की बहू और मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) पिछले एक महीने से कोरोनावायरस के प्रकोप से जूझ रही थीं. उनके परिवार में सबसे पहले उनकी सास में फ्लू के लक्षण पाए गए थे और जांच के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. उनसे यह संक्रमण उनके पूरे परिवार में फैल गया था, जिससे मोहिना, उनके ससुर सतपाल महाराज और पति सुयश रावत भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो गए थे. लेकिन आज मोहिना ने अपने परिवार और खुद से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है.
इस दौरान मोहिना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी. हालांकि अब डॉक्टर्स डे के खास मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया है कि वे व उनका पूरा परिवार इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.
मोहिना ने आगे लिखा, "लेकिन मैं आप सभी को आपके भेजे गए संदेशों, दुआओं और प्यार के चलते आपका शुक्रिया अदा करती हूं. यह हममें उम्मीद को बनाए रखता है. हम दिल से आप सभी के प्रति बेहद आभारी हैं. धन्यवाद."
मोहिना के अलावा उनके पति सुयश रावत, उनके ससुर व उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी सास कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए हैं.




No comments