Saroj Khan के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अक्षय कुमार ने यूं दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रही। शुक्रवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया है और इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी ने की है। पिछले महीने ही सरोज खान को मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया था। सांस की दिक्कत के चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था जो कि निगेटिव निकला था। सरोज खान (Saroj Khan) के निधन की खबर सुनकर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने में जुटा हुआ है।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना दुख जताते हुए ट्वीट किया है कि, 'बुरी खबर के साथ उठा...शानदार कोरियोग्राफर सरोज खान नहीं रहीं। उन्होंने डांस को इतना आसान बना दिया था कि जैसे कोई भी डांस कर सकता है। इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
नीचे देखें अक्षय कुमार का ट्वीट
Woke up to the sad news that legendary choreographer #SarojKhan ji is no more. She made dance look easy almost like anybody can dance, a huge loss for the industry. May her soul rest in peace 🙏🏻— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 3, 2020
बॉलीवुड स्टार्स सरोज खान को प्यार से मास्टरजी कहा करते थे और हमेशा प्यार से उनकी डांस सुन भी लिया करते थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने लगभग 2000 गानों को डायरेक्ट किया था। माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसे सितारों के साथ उन्होंने लम्बे समय तक काम किया था।
सरोज खान ने गीता मेरा नाम, नगीना, चांदनी, बाजीगर, डर, ताल, वीर-जारा, परदेश, सांवरिया, खलनायक, चालबाज, जब वी मेट, मणिकर्णिका, डॉन जैसी फिल्मों में कोरियाग्राफी की थी। सरोज खान नच बलिए, उस्तादों के उस्ताद, बूगी बूगी और झलक दिखला जैसे रिएलिटी शोज में बतौर जज नजर आई थी। आखिरी दफा सरोज खान ने करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में काम किया था।




No comments