Sushant Singh Rajput मौत को गले लगाने से पहले गूगल पर ये सर्च कर रहे थे?

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी दिन पर दिन और भी उलझती जा रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से आए दिन कोई ना कोई अपडेट जरुर आ रहा है। खबरों की मानें तो मौत को गले लगाने से चंद मिनट पहले सुशांत सिंह राजपूत ने खुद का नाम गूगल किया था। जी न्यूज की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबित फॉरेन्सिक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है कि सुशांत ने अपने फोन में सुबह 10.15 बजे गूगल पर अपना नाम 'सुशांत सिंह राजपूत' सर्च किया था। इसके बाद उन्होंने खुद के बारे में लिखी गए कुछ न्यूज रिपोर्ट्स भी पढ़े थे।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून (2020) को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत सिहं राजपूत कुछ महीने से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। कुछ घंटे पहले ही सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी सामने आई है और रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता के शरीर से किसी भी तरह का जहर नहीं मिला था। वहीं फॉरेन्सिक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि सुसाइड से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने खुद के बारे में लिखे कई आर्टिकल्स को ध्यान से पढ़ा था।
जांच पड़ताल में ये बात भी सामने निकलकर आई है कि सुशांत अपनी टीम से अक्सर मैगजीन और अखबारों में आने वाले आर्टिकल्स पर बात किया करते थे। उन्हें हमेशा महसूस होता था कि कोई उनकी इमेज को खराब करने पर तुला हुआ है और इस वजह से वो काफी परेशान रहने लगे थे। वहीं अब तक मुंबई पुलिस ने कुल 28 लोगों के बयान दर्ज करवा लिया है।
फैंस लगातार कर रहे हैं सीबीआई जांच की मांग
सोशल मीडिया पर कई ऐसी बातों का जिक्र किया जा रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सुशांत ने खुद को नहीं मारा है बल्कि उनकी हत्या की गई है। पिछले 2 हफ्ते से फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।




No comments