डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार करने वालों पर भड़के Ajay Devgn, कहा, कहा-ये अपराधी हैं
भारत में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने देश को लॉकडाउन किया है। इसके साथ ही डॉक्टर भी काफी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना डॉक्टर, नर्स और इससे जुड़े लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इसके बदले में कई जगहों पर डॉक्टर, नर्स के पड़ोसी उनसे दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया था जिसमें बताया गया कि डॉक्टरों के पड़ोसी उनके साथ बुरा बर्ताव करते हुए गाली-गलौच कर रहे हैं। डॉक्टरों और नर्सों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अजय देवगन ने एक सोशल मीडिया पर ट्वीट साझा करते हुए कहा है, ‘मैं उन लोगों के प्रति घृणित और गुस्सा महसूस कर रहा हूं। मुझे गुस्सा आ रहा है कि लोग आधारहीन अनुमानों पर अपने पड़ोस में रहने वाले डॉक्टरों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं, उन पर अटैक कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग किसी बुरे अपराधी से कम नहीं होते हैं।' इसके साथ ही अजय देवगन ने एक गुस्से वाला इमोजी भी पोस्ट की है।
सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता अजय देवगन का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के यूजर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग डॉक्टर्स और नर्सों के साथ बदसलूकी करते दिखाई दिए थे। साथ ही बुधवार रात जब एक डॉक्टर अपने घर से बाहर निकला तो एक शख्स ने उन पर अचनाक हमला कर दिया। पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनको 24 अप्रैल तक कस्टडी में रखा जाएगा। इसके बाद PM Narendra Modi ने जनता को चेतावनी दी थी कि डॉक्टर्स और नर्सों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

DISGUSTED & ANGRY to read reports of “educated” persons attacking doctors in their neighbourhood on baseless assumptions. Such insensitive people are the worst criminals😡#StaySafeStayHome #IndiaFightsCorona— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 12, 2020

No comments