खाना बांटने वाले वीडियो के लिए Jay Bhanushali ने उड़ाई खिल्ली तो Paras Chhabra ने दिया करारा जवाब, अब पारस-माहिरा ने दिया करारा जवाब
टीवी एक्टर Jay Bhanushali के एक ट्वीट ने बड़ा बखेड़ा शुरु कर दिया है। हाल ही में Jay Bhanushali ने Paras Chhabra और Mahira Sharma के एक वीडियो की जमकर खिल्ली उड़ाई थी। Paras Chhabra और माहिरा शर्मा ने कुछ दिन पहले ही मुंबई की सड़कों पर आकर जरुरतमंदों को फूड पैकेट्स बांटे थे और इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। जय भानुशाली ने ट्वीट करके कहा कि जो लोग ऐसा करते है वो सिर्फ और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ही ऐसा करते है।
जय भानुशाली की ये बात पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के फैंस के गले से नीचे नहीं उतरी और उन्होंने जय भानुशाली के साथ-साथ उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस माही विज को भी जमकर ट्रोल किया। माहिरा शर्मा इस मुद्दे पर अपनी राय पहले ही दे चुकी हैं, लेकिन अब पारस छाबड़ा भी इस मामले में सामने आ चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, 'ईमानदारी से कहूं तो कुछ लोगों का एटीट्यूड ही ऐसा होता है कि वह हर चीज को क्रिटिसाइज करते है। वो लोग घरों में हैं और कुछ कर भी नहीं रहे है। ये लोग एयर-कंडीशन्ड कमरों में बैठे हुए है और मेरे बारे में कमेंट कर रहे है।'
नीचे देखें पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का लेटेस्ट वीडियो
अब देखें जय भानुशाली का ट्वीट
इसी के साथ ही पारस छाबड़ा ने ये भी कहा है कि उन्होंने माहिरा शर्मा के साथ मिलकर बड़े ही मन से लोगों की मदद की है। पारस छाबड़ा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, 'मैं और माहिरा शर्मा दिखावा क्यों करेंगे और हमें इससे क्या मिल जाएगा? मुझे इस तरह की पब्लिसिटी नहीं चाहिए और पहली बात हम दोनों एक बड़े शो से अभी बाहर आए है और हमने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था। हम पब्लिसिटी क्यों चाहेंगे ? बिग बॉस 13 के दोबारा आने से माहिरा और मैं अभी भी टीवी पर ही दिख रहे है। हम सितम्बर से लगातार टीवी पर दिख रहे है। मैं मुझसे शादी करोगे जैसे शो का भी हिस्सा रहा हूं। मुझे ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहिए।'
पंजाबी फिल्म में साथ दिखेंगे माहिरा और पारस
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में भी साथ नजर आने वाले है। इससे पहले दोनों 'बारिश' नाम के एक म्यूजिक वीडियो में दिख चुके है, जिसे लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

Sorry to say but distributing food to needy has become a PR stunt for lot of so called actors..if you really want dua/blessing from them or God pls leave you phones home..could see ppl not being comfortable with cameras around. #COVIDIDIOT #lockdowneffect #HumanityFirst— Jay Bhanushaali (JB) (@jaybhanushali0) April 7, 2020

No comments