Akshay Kumar ने कोरोना वायरस की जंग के लिए 25 करोड़ रुपये दान देने के बाद बीएमसी को दिए 3 करोड़ रुपये
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में कोरोना वायरस की जंग में आगे बढ़ते हुए सबसे पहले 25 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि दान देने का ऐलान किया था। अक्षय कुमार ने ये रकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए पीएम केयर्स फंड में दान दी है। इसके बाद अब एक्टर ने दोबारा एक और बड़ा कदम उठाते हुए दूसरी बड़ी धनराशि कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए दान की है। इसके बारे में मशहूर ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने अपने हालिया ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के लिए सरकार की कोशिशों को और रफ्तार देने के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को 3 करोड़ रुपये दान किए है। इस धनराशि का ऐलान पीपीई, मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट्स के निर्माण के लिए किया जाना है। कोरोना वायरस की चपेट में आए भारत को इस राशि से कुछ मदद जरूर मिल सकेगी।
अक्षय कुमार लगातार कर रहे हैं जागरुक
अक्षय कुमार लगातार अपने वीडियोज और फोटोज के जरिए कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के बारे में फैंस को सचेत कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपील की थी कि सभी डॉक्टर्स की परेशानी को समझें और घर में ही रहें। इसके साथ ही उन्होंने हैशटेग दिल से थैंक्यू की मुहिम भी शुरू की है। जिसमें अक्की की अपील के बाद कई बॉलीवुड स्टार्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
#Update: After contributing ₹ 25 cr to #PMCares, #AkshayKumar contributes ₹ 3 cr to #BMC to assist in the making of PPEs, masks and rapid testing kits... #COVID19Pandemic #CoronaVirus #Covid_19 #COVID19— taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2020
अक्षय कुमार का वीडियो
There’s an army of people working day and night to keep us safe, our families safe. Lets together say #DilSeThankYou to them because that’s the least we can do. @mybmc @MumbaiPolice pic.twitter.com/ANf1ynTP09— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 9, 2020
लगातार बढ़ रहे हैं मामले
कोरोनो वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में अब तक 6,400 से ज्यादा लोग इस गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके है जबकि अब तक करीब 199 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में ही 540 नए मामले दर्ज हुए है। इससे देश में चिंता की लहर है और लगातार सरकारें अपने स्तर पर कार्यवाही करने में जुटी हुई है।




No comments