Akshay Kumar ने छेड़ी काबिल-ए-तारीफ मुहिम, कोरोना वायरस से लड़ रहे बहादुरों को यूं कहा 'धन्यवाद'
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की लोग चाहें कितनी भी आलोचना करें लेकिन वो अपने दिल में आए ख्याल को फैंस के साथ शेयर करने से कभी भी नहीं डरते हैं। जब से भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन लगाया गया है तब से वो लगातार वीडियो शेयर करके लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने आज भी एक वीडियो शेयर कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो कोरोना वायरस महामारी से दो दो हाथ कर रहे बहादुरों के लिए क्या कर रहे हैं?
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा है दोस्तों कल मेरी बात मुंबई पुलिस के अफसर से हुई जो मेरा दोस्त है। वो कह रहा था कि कमाल है न अक्षय आप लोग अपने घरों से बाहर आने से डर रहे हैं और हम अपने घर जाने से डर रहे हैं। हम बाहर रहते हैं और इतने लोगों से मिलते हैं। हमें डर लगा रहता है कि कहीं हम इस बीमारी को अपने घर न ले जाएं। हम सभी लोग सेफ रहे इसलिए कितने ही लोग दिन रात काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एक आर्मी है जो 24 घंटे काम कर रही है ताकि हमारे घरवाले सुरक्षित रहे और हम लोग क्या कर रहे हैं? घर बैठकर फिल्में देख रहे हैंए वेब सीरीज देख रहे हैं? यार इन लोगों के लिए दिल से थैंक यू तो बनता है।
अक्षय कुमार ने इस वीडियो के बाद एक ट्वीट और शेयर किया हैए जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे बहादुरों को सलाम किया है और अपने फैंस को भी ऐसे लोगों को थैंक यू कहने के लिए प्रेरित किया है। अक्षय कुमार की इस मुहिम के साथ अब तक मौनी रॉय और रवीना टंडन जैसे कलाकार जुड़ चुके हैं। इन दोनों अदाकाराओं के साथ साथ आम लोगों ने भी अक्षय कुमार की इस मुहिम में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है।

There’s an army of people working day and night to keep us safe, our families safe. Lets together say #DilSeThankYou to them because that’s the least we can do. @mybmc @MumbaiPolice pic.twitter.com/ANf1ynTP09— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 9, 2020

No comments