Allu Arjun की फिल्म 'Ala Vaikunthapurramuloo' के तमिल रीमेक में लीड रोल निभाएंगे Siva Karthikeyan?
साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की फिल्म Ala Vaikunthapurramloo एक मेगा-हिट थी और फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की थी। अल्लू अर्जुन के फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े दिखाई दी थीं। अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का निर्देशन साउथ के फेमस डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था। हाल ही में आ रही खबरों के मुताबिक फिल्म का तमिल रीमेक बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' का तमिल रीमेक बनाने वाले बैनर ने अभी तक फिल्म को लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए एक्टर का नाम भी सामने आ गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' के तमिल रीमेक के लिए साउथ स्टार Siva Karthikeyan का नाम सामने आ रहा है। शिव कार्तिकेयन ने भी फिल्म के तमिल रीमेक में अभिनय करने के बारे में पुष्टि नहीं की है। ओरिजिनल फिल्म एक सुपरहिट फैमिली ड्रामा थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू, मराठी एक्टर सचिन खेडेकर और सुशांत भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Pushpa को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक और टाइटल जारी किया था। साउथ डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विलेन का रोल निभाने के लिए सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ से संपर्क किया गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि फिल्म में किस स्टार की एंट्री हुई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ Rashmika Mandanna और Vijay Sethupathi भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

No comments