Coronavirus Pandemic: Paparazzi की मदद के लिए आगे आए Hrithik Roshan
बॉलीवुड स्टार Hrithik Roshan ने भी अपनी तरफ से Coronavirus Pandemic की जंग में साथ देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हालांकि उन्होंने इस बात का प्रचार-प्रसार नहीं किया और चुपचाप मुंबई के फोटो जर्नलिस्ट्स की मदद की है। इस बारे में मशहूर पापाराज्जी (Paparazzi) विरल भयानी ने खुलासा किया है। विरल भयानी मुंबई के एक मशहूर पापाराज्जी हैं और एक बड़ी टीम हैंडल करते हैं। लेकिन देश में लागू हुए लॉकडाउन का असर इन फोटो जर्नलिस्ट्स पर भी हुआ है। जिससे इनकी आमदनी पर करारी चोट पड़ी है।
ऐसे में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने गुपचुप दान कर इन फोटोजर्नलिस्ट्स की मुश्किल कुछ आसान करने की कोशिश की है। इस बारे में विरल भयानी ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘पूरा देश इस वक्त मुश्किल दौर में है। इससे पहले से ही आर्थिक मार पड़नी शुरू हो गई है जिससे सैलरी कट हो रही है, जॉब्स खत्म हो रही है और मीडिया हाउसेस भी बंद हो रहे है। इस वायरस ने हम सभी को भी बुरी तरह से मार डाला है। मेरे पास एक बड़ी टीम है जो ग्राउंड पर काम करती है। जो बिना थके सेलेब्स की फोटोज क्लिक करती है। लेकिन इस मुसीबत से मेरी कमाई का जरिया बंद हो गया और ये मेरे लिए काफी मुश्किल हो गया कि मैं 15 से ज्यादा परिवारों को मदद कर सकूं जो मेरी ओर से दी जाने वाली सैलरी पर निर्भर है। मैं अपनी फोटो को सब्सक्राइब करवाता हूं, जिससे मुझे पैसे मिलते हैं और पेड इंस्टाग्राम फोटोज से मैं कमाता हूं। ऐसे में एक्टर ऋतिक रोशन सामने आए और उन्होंने हमारी बड़ी मदद की है। क्योंकि हम किसी फिल्म एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन से ताल्लुक नहीं रखते है। ऐसे में हमें इन संस्थाओं से मिलने वाले लाभ से भी कोई फायदा नहीं है। जिसके लिए कई बॉलीवुड एक्टर्स ने मदद करने का ऐलान किया है।’ विरल भयानी ने इस पोस्ट के साथ एक्टर ऋतिक रोशन को शुक्रिया अदा भी किया है। ये पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
कई बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी-अपनी ओर से बड़ी रकम का दान कर चुके हैं। कुछ स्टार्स ने इसके बारे में ऐलान किया है तो कुछ स्टार्स गुपचुप ही मदद कर रहे हैं। बीते दिन ही शाहरुख खान की ओर से महाराष्ट्र सरकार को 25,000 पीपीई किट्स देने की बात सामने आई थी। इससे पहले भी एक्टर गुपचुप कई संस्थाओं में दान कर चुके है। जबकि अक्षय कुमार ने भी बड़ी रकम देश के नाम की है जो इस वक्त संकट से जूझ रहा है। इसके अलावा वरुण धवन, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, दीपिका-रणवीर समेत कई स्टार्स आगे बढ़कर मदद कर रहे है।

No comments