पत्नी के साथ हिस्सा लेने जा रहे हैं Kapil Sharma Nach Baliye 10 में ? कॉमेडियन ने दिया जवाब
कोरोना वायरस लॉकडाउन खत्म होने के बाद Nach Baliye 10 टीवी पर दस्तक देगा। ऐसे में लोग शो में नजर आने वाली जोड़ियों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच टीवी के मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma ने नच बलिए 10 में हिस्सा लेने पर एक बड़ा बयान दे दिया है। कुछ समय पहले ही घर पर बोर हो रहे कपिल शर्मा ने ट्विटर पर #AskKapil के तहत फैंस से सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक फैन ने ट्विटर पर कपिल शर्मा से पूछा कि अगर आपको अपनी पत्नी Ginni Chatrath के साथ नच बलिए 10 का हिस्सा बनना हो तो आप क्या करेंगे ?

कपिल शर्मा ने अपने इस फैन को तुरंत जवाब दिया और लिखा, 'आपने बहुत ही शानदार सवाल पूछा है। फिलहाल मैं अपनी जिंदगी में नच बलिए कर रहा हूं और कहीं बाहर नहीं जाऊंगा।' कपिल शर्मा के इस बयान को सुनने के बाद उनके फैंस जरुर निराश हो जाएंगे क्योंकि कपिल शर्मा ने नच बलिए का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।
@KapilSharmaK9 bhai still 4years Yar ab tak reply nhi mila hai aapka aaj to aajao reply dene.#askkapil— DEVV.. (@Devv_Official) April 27, 2020
ये लोग बनेंगे नच बलिए 10 का हिस्सा
भले ही कपिल शर्मा नच बलिए 10 में भाग ना लेना चाहते हो लेकिन टीवी इंडस्ट्री की कई जोड़ियां नच बलिए 10 में काम करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा ने नच बलिए को लेकर उत्साह जताया था। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल और असीम रिजाय-हिमांशी खुराना को नच बलिए 10 के लिए अप्रोच किया गया है।
द कपिल शर्मा शो को मिस कर रहे हैं फैंस
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते कपिल शर्मा अपने शो The Kapil Sharma Show की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इस शो के फैंस कपिल और उनकी टीम को काफी मिस कर रहे हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान चैनल लगातार द कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड टेलीकास्ट कर रहा है।
घर से शो की शूटिंग करने का मन बना रहे हैं कपिल शर्मा
कुछ समय पहले दावा किया जा रहा था कि कपिल शर्मा अपने घर से ही शो की शूटिंग करने का मन बना रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि कपिल शर्मा के दोस्त कीकू शारदा ने इस खबरों को गलत बताया और कहा कि घर पर शूटिंग करना इतना आसान नहीं है।




No comments