Priyadarshan ने Kartik Aaryan और Ayushmann Khurrana को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा 'ये सोचते हैं कि मैं अब पुराना...'
भारतीय फिल्मकार Priyadarshan ने हिन्दी दर्शकों को कई सारी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्होंने उनका खूब मनोरंज किया है। इन फिल्मों में 'हेरा फेरी', 'हंगामा' और 'भागमभाग' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। एक समय ऐसा था जब प्रियदर्शन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फिल्म को रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट मान लिया जाता था और दर्शक सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगाए नजर आते थे। हालांकि अब समय बदल चुका है और आज के कलाकार डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म करने से झिझक रहे हैं।

प्रियदर्शन इन दिनों जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ Hungama 2 नाम की फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उनके साथ परेश रावल और शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकार हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिजान जाफरी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। प्रियदर्शन ने मिजान जाफरी से पहले बॉलीवुड के कई सारे कलाकारों से बात की थी लेकिन किसी ने उनकी फिल्म साइन नहीं की और अंत में उन्हें हंगामा 2 मिजान जाफरी के साथ शुरू करना पड़ी।
प्रियदर्शन ने इस बारे में बात करते हुए मीडिया को बताया है कि, 'मैं खुद जाकर किसी अभिनेता से नहीं मिला लेकिन मेरे विषय आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों को नरेट किए गए थे। इन सभी ने मेरी फिल्म करने से मना कर दिया, जिसके बाद मैंने मिजान जाफरी के साथ अपनी फिल्म शुरू की। ऐसा हो सकता है कि इन सभी कलाकारों को लगता हो कि मैं पुराना डायरेक्टर हूं क्योंकि मैंने पिछले 5 सालों से कोई हिन्दी फिल्म नहीं बनाई है।'
अगर बात मिजान जाफरी की करें तो उन्होंने बीते साल ही संजय लीला भंसाली के बैनर में बनी फिल्म Malaal से डेब्यू किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पायी थी। हालांकि Malaal में मिजान जाफरी की दमदार अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।a




No comments