Masakali 2.0 song पर फैंस ने उड़ाया सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के गाने का मजाक, कहा 'इसकी शिकायत कहां कराएं...'
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रीमिक्स सॉन्ग का दौर चल रहा है। भूषण कुमार की कम्पनी T-Series अपने सुपरहिट गानों को लगातार रीक्रिएट कर रही है और फैंस की आलोचनाएं झेल रही है। इसी सिलसिले में T-Series ने दिल्ली 6 के सुपरहिट गाने मसकली का रीक्रिएट वर्जन भी दर्शकों के सामने पेश कर दिया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और तारा सुतारिया दिखाई दे रहे हैं। यह गाना इन दोनों कलाकारों की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म मरजावां के लिए रीक्रिएट किया गया था लेकिन मसकली गाने की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसका वीडियो अब रिलीज किया है।

अगर 'मसकली 2.0' को मिल रहे रिएक्शन्स की बात की जाए तो वो बहुत अच्छे नहीं हैं। टी-सीरीज के हर रीक्रिएट सॉन्ग की तरह ही 'मसकली 2.0' को भी लोगों की आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। फैंस लगातार कमेंट करके कह रहे हैं कि 'मसकली 2.0' सॉन्ग बनाने वालों के खिलाफ एफ.आई.आर. करानी चाहिए क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड के एक क्लासिल गाने को बर्बाद कर दिया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ए.आर. रहमान और मोहित चौहान को एक पुलिस कम्पलेंट करनी चाहिए क्योंकि टी-सीरीज ने उनका एक क्लासिक गाना खराब कर दिया है।' तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया है, 'हमें तनिष्क बागची के खिलाफ शिकायत करानी है क्योंकि उन्होंने इतने शानदार गाने को बर्बाद कर डाला है।
Where can we file petition on Tanishk Bagchi for ruining all time classics?? 😤😤 But Tara kya lag rahi hai 😍😍 Really want her in a video song with #AsimRiaz 😜 #Masakali2 pic.twitter.com/mwP4Q7VwhI— ASIF 🤓 (@Asifasim_) April 8, 2020
Ar Rahman And Mohit chauhan should lodge a police complaint against T series for ruining the classic Masakalli song....!!!!!— Abhradeep Saha (@angry_rantman) April 8, 2020
Disgrace shaata lauda that's it the new version.....!!!!!#Masakali2
What listening to #Masakali2 felt like pic.twitter.com/zhB6fpVC58— Sand-d Singh (@Sand_In_Deed) April 8, 2020
Say No to Remix songs😡#Masakali2 pic.twitter.com/fqJuDraRhx— 🇮🇳AaYuu🇮🇳 (@A_BrahminGirlll) April 8, 2020
All my love for bollywood songs after listening to #Masakali2 pic.twitter.com/kQZpvPoR1f— Man Slut (@yourstrulyman) April 8, 2020
लोगों को तनिष्क बागची के द्वारा रीक्रिएट किया गया गाना भले ही बहुत अच्छा ना लग रहा हो लेकिन उन्हें इसमें सिद्धार्थ और तारा की केमिस्ट्री भा रही है। लोग लगातार तारा सुतारिया की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो इसमें बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अगर फिल्म मरजावां की बात करें तो इसे सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में तो शानदार रिस्पांस मिला था लेकिन मल्टीप्लेक्स के दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।




No comments