Yeh Hai Mohabbatein स्टार ने दिया ये जवाब, Bigg Boss 14 का हिस्सा होंगी Divyanka Tripathi?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस ने कई सेलेब्स की किस्मत बदल दी है। टीवी शो में जाने के बाद ही टीवी स्टार्स की फैन फॉलोइंग में काफी बढ़त हो जाती हैं और उनके आगे के रास्ते भी खुलते हैं। ऐसे में ये टीवी की दुनिया का एक बहुत बड़ा मंच है जहां जाना ज्यादातर सेलेब्स का एक सपना होता है। हालांकि ये हैं मोहब्बतें स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ऐसा नहीं मानती। वो खुद भी इस टीवी शो का हिस्सा बनने का सपना कभी नहीं देखती। इस बात का खुलासा हाल ही में अदाकारा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला से बात करते हुए अदाकारा ने बारे में बात की है। जब दिव्यांका त्रिपाठी से बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने के बारे में पूछा गया तो बनूं मैं तेरी दुल्हन अदाकारा ने कहा मुझे लगता है मैं बिग बॉस के घर में कभी रहने के लिए नहीं जाने वाली हूं। अगर मैं इस विवादित शो का हिस्सा बनी तो मेरी असल जिंदगी में भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इस शो को बनाने के लिए मेकर्स बहुत मेहनत करते हैं। घर में रहने वाले लोग भी बिग बॉस को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं लेकिन हर किसी का व्यवहार अलग होता है। मैं ऐसी जगह पर ज्यादा दिन नहीं रह सकती। घर में जाने पर बिग बॉस मेरे लिए परेशानी का सबब बन जाएगा क्योंकि मैं किसी से बिना मतलब के लड़ाई नहीं कर सकती।
लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा जरुर कर दिया कि वो किस रिएलिटी शो का हिस्सा बन सकती है। दिव्यांका ने कहा है मैं खतरों के खिलाड़ी में जाना चाहती हूं। मुझे इस शो का हिस्सा बनकर अच्छा लगेगा। लेकिन स्लिप डिस्क की परेशानी होने के चलते मैं इस टीवी शो का भी हिस्सा नहीं बन सकती। लेकिन आने वाले समय में अगर मुझे मौका मिला तो मैं खतरों के खिलाड़ी में जाकर अपने डर को जरुर दूर करुंगी।
दिव्यांका त्रिपाठी के इस बयान से साफ है कि वह बिग बॉस के घर में जाने के नाम से ही डर जाती हैं। वैसे इस समय दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दाहिया के साथ घर पर समय बिता रही हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दिव्यांका त्रिपाठी घर के कामों में बिजी हैं और जमकर कुकिंग कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपने पति के लिए लजीज खाना बनाया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। बहरहाल क्या आप दिव्यांका को खतरों के खिलाड़ी में देखना चाहते हैं या फिर नहीं कमेंट करके जरुर बताएं।




No comments