अपने ऑफिस को quarantine centre में तब्दील करने का लिया फैसला Shah Rukh Khan और Gauri Khan ने
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल में ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का ऐलान किया था कि वो कोरोना वायरस पीड़ितों के लिए अपनी अलग.अलग संस्थाओं के माध्यम से दान कर रहे हैं ताकि देश को इस गंभीर समय में मदद मिल सके। इस ऐलान के बाद किंग खान की जमकर तारीफ हुई थी और लोगों ने कहा था कि वो वाकई बादशाह हैं। इसके बाद एक बार फिर से शाहरुख खान ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए ऐसा फैसला किया है कि लोग उनके सजदे में सिर झुकाने लगे हैं।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तोए किंग खान ने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर यह फैसला लिया है कि वो अपनी 4 मंजिला ऑफिस बिल्डिंग को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए देंगे ताकि बच्चों औरतों और बूढ़ों को वहां रखा जा सके। बीएमसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है कि किंग खान ने समाज के लिए यह कदम उठाया है।
बीएमसी के ट्वीट के अनुसार हम शाहरुख खान और गौरी खान को धन्यवाद कहना चाहेंगे कि उन्होंने अपनी 4 मंजिला ऑफिस इमारत को क्वारंटाइन सेंटर बनाने की इजाजत दी है जहां बच्चों औरतों और बूढ़ों को रखा जाएगा। मुश्किल के समय में ये सराहनीय कदम है। बीएमसी के इस ट्वीट को शाहरुख खान के बैनर रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। किंग खान के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और लोग शाहरुख खान को मसीहा बता रहे हैं।
अगर शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो आखिरी बार अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में दिखाई दिए थेए जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाया था। दर्शकों ने किंग खान की अदाकारी की तो तारीफ की थी लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी से शिकायत थी जिस कारण जीरो फ्लॉप हो गई।

#StrongerTogether— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) April 4, 2020
We thank @iamsrk & @gaurikhan for offering their 4-storey personal office space to help expand our Quarantine capacity equipped with essentials for quarantined children, women & elderly.
Indeed a thoughtful & timely gesture!#AnythingForMumbai#NaToCorona https://t.co/4p9el14CvF

No comments