Ramayan के लक्ष्मण उर्फ सुनील लहरी ने खुद पर बन रहे मीम्स पर खोली जुबान
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की Ramayan लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। जब से इस माइथोलॉजिक शो ने टीवी पर दस्तक दी है तब से ही रामायण युवा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर रामायण की कहानी को लेकर इन दिनों मीम्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। वैसे तो रामायण का हर एक किरदार खास है लेकिन लोगों में लक्ष्मण के किरदार को लेकर एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बात का सबूत वायरल हो रहे मीम्स हैं, जिसमें केवल लक्ष्मण ही नजर आ रहे हैं। वैसे खुद पर बन रहे मीम्स को देखकर रामयण के लक्ष्मण यानी Sunil Lahri काफी हैरान हैं। एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल कोई-मोई से बातचीत करते हुए सुनील लहरी ने इस बात का खुलासा किया।
सुनील लहरी ने कहा, 'रामायण के 30 साल बाद हम लोगों को फिर से फैंस की अटेंशन मिल रही है। देश के युवा रामायण पर जमकर मीम्स बना रहे हैं। मैंने खुद पर बन रहे बहुत से मीम्स देखे हैं। मेरे भाई के बच्चे आए दिन ये मीम्स मेरे साथ शेयर करते रहते हैं। इन मीम्स को देखकर मुझे मजा आता है। इंटरनेट पर वायरल हो रही पोस्ट इस बात का सबूत हैं कि लोग हमें आज भी कितना चाहते हैं। इन मीम्स का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस होता है।'
इस बीच एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए सुनील लहरी ने बताया कि, 'अगर मुझे दोबारा मौका मिले तो भी मैं लक्ष्मण के किरदार को ही निभाना पसंद करुंगा। एक एक्टर होने के नाते मैं रावण का किरदार भी निभा सकता हूं लेकिन अपने चेहरे की वजह से मैं ये किरदार नहीं निभा सकता। लक्ष्मण के रोल को निभाने के लिए मुझे किसी भी तरह की मेहनत करने की जरुरत नहीं होगी। इस बार मैं इस रोल को और भी बेहतर तरीके से निभा पाऊंगा।
वैसे सुनील लहरी के अलावा रामायण के राम यानी अरुण गोविल पर भी लोग खूब मीम्स बना रहे हैं। फैंस के इस उत्साह का ही नजीता है, जो रामायण ने बीते कई साल के टीआरपी रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं।

No comments