Vivek Agnihotri और Sonakshi Sinha की लड़ाई में कूदी Rangoli Chandel
Kangana Ranaut की बहन Rangoli Chandel बॉलीवुड के हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। कई बार इसकी वजह से उन्हें मुंह की भी खानी पड़ती है लेकिन फिर भी वो अपनी हरकत से बाज नहीं आती हैं। रंगोली चंदेल ने Sonakshi Sinha और Vivek Agnihotri के बीच चल रही जुबानी जंग में भी अपनी टांग डाल दी है और डायरेक्टर का पक्ष लिया है।
असल में विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर शेयर करके यह आरोप लगाया था कि दबंग अदाकारा लॉकडाउन के बीच भी शूटिंग कर रही हैं। अदाकारा ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि ये तस्वीर लॉकडाउन से पहले की है जिसे अखबार में अब छापा गया है।
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने इस जुबानी जंग में कूदते हुए विवेक अग्निहोत्री का पक्ष लिया है और ट्विटर पर लिखा है पेपर का यह सेक्शन हमेशा फ्रेश तस्वीरें छापने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर विवेक अग्निहोत्री सर ने यह समझ लिया कि सोनाक्षी सिन्हा शूटिंग कर रही हैं तो इसमें उनकी गलती नहीं है। पेपर को इस तस्वीर को साथ लिखना चाहिए था कि यह थ्रोबैक तस्वीर है।
आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने सुबह ट्वीट करते हुए इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट में लिखा था कि मुंबई पुलिस और उद्धव ठाकरे सर ऐसी गलत खबरें फैलाने वालों को कैसे रोका जा सकता है। यह एक जिम्मेदार नागरिक और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने वाली महिला पूछ रही है।
ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि मुंबई पुलिस इस पूरे मामले पर क्या एक्शन लेगी? वैसे आपके अनुसार रंगोली चंदेल ने विवेक अग्निहोत्री का पक्ष लेकर सही किया है या गलत? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

This section of paper carries fresh pics mostly from the day when paper goes for printing, If @vivekagnihotri sir thought Sonakshi ji is shooting it’s not his fault, paper must mention throwback or something... https://t.co/6m26kkobVt— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 13, 2020
आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने सुबह ट्वीट करते हुए इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट में लिखा था कि मुंबई पुलिस और उद्धव ठाकरे सर ऐसी गलत खबरें फैलाने वालों को कैसे रोका जा सकता है। यह एक जिम्मेदार नागरिक और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने वाली महिला पूछ रही है।
Excuse me @MumbaiPolice , @OfficeofUT what is the procedure to stop people from spreading rumors and fake news at a time like this? Asking for a responsible citizen, sitting at home, practicing social distancing and NOT shooting - ME 🙋🏻♀️ pic.twitter.com/piKLznKjoo— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) April 13, 2020

No comments