Sidharth Shukla और Rashami Desai के स्कैच ने मचाया तहलका
सोशल मीडिया पर इन दिनों Sidharth Shukla And Rashami Desai एक रोमांटिक स्कैच की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये स्कैच इन दोनों स्टार्स के एक फैन ने बनाया है। इस तस्वीर में सीरियल दिल से दिल तक (Dil Se Dil Tak )का एक सीन नजर आ रहा है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। तस्वीर में रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ ने भी अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी का हाथ थाम रखा है। फैंस को इन दोनों सितारों का ये स्कैच काफी पसंद आ रहा है। जिसके चलते इस स्कैच ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है।
खास बात ये है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई स्टारार इस टीवी शो की हाल ही में कलर्स टीवी पर वापसी हुई है। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये स्कैच इस बात का सबूत है कि लोग सीरियल दिल से दिल तक को कितना पसंद करते हैं।
नोट करने वाली बात ये है कि फैंस ने ये स्कैच उस वक्त वायरल किया है जब इन दिनों सिडनाज की धूम मची हुई है। ऐसे में अब इस स्कैच के सामने आने के बाद सिडनाज की जगह 'SidRa' के बारे में बात होने लग गई है। फैंस सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की जोड़ी को प्यार से 'सिडरा' के नाम से बुलाते हैं।
दिल से दिल तक के सेट पर हुई थी दुश्मनी
भले ही सीरियल दिल से दिल तक ने लोगों के दिलों पर राज किया है लेकिन इस शो के चलते ही सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच दुश्मनी हो गई थी। इन दोनों के बीच की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि सिद्धार्थ शुक्ला को यह शो छोड़ना पड़ा था। माना तो यह भी जाता है कि सीरियल दिल से दिल तक के सेट पर इन दोनों को प्यार भी हो गया था लेकिन इन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।
बिग बॉस 13 में दिखी थी दोनों की तकरार
बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली थी। इन दोनों ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने तो यह कह कर सनसनी तक मचा दी थी कि रश्मि देसाई उनका पीछा करते-करते गोवा तक जा पहुंची थी।

No comments