Amitabh Bachchan के टीवी शो KBC 12 का पहला सवाल Coronavirus से जुड़ा है, क्या आपको पता है जवाब?
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 12) के लिए कमर कस ली है। इस टीवी शो के लिए बिग बी ने अपने घर पर रहकर ही प्रोमो शूट किया था। अब एक्टर इस टीवी शो का पहला सवाल भी दर्शकों से पूछ चुके हैं। अमिताभ बच्चन के इस टीवी शो का एक प्रोमो रिलीज करते हुए ये सवाल दर्शकों से पूछा गया है।

खास बात ये है कि इस बार इस गेम शो का पहला सवाल पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रहे कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है। अमिताभ बच्चन ने गेम की प्रक्रिया का आगाज करते हुए पहला सवाल पूछा है, ‘कोविड-19 या कोरोना वायरस 2019 नाम की बीमारी की पहचान सबसे पहले चीन के किस शहर में की गई।? ए- शेंजो, बी- वुहान, सी- बीजिंग या डी- शंघाई।’ बस इस बेहद से आसान सवाल का जवाब देकर दर्शक कौन बनेगा करोड़पति 12 (KBC 12) का हिस्सा बन सकते हैं।
ये है कौन बनेगा करोड़पति 12 के रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल
#KBC12 registrations have started. Here is the 1st question which is open for you to answer till 10th May, 9 PM. To register, download the Sony LIV app or send in your answer via SMS. Watch the video for registration details. @SrBachchan @SonyLIV pic.twitter.com/EXDLiF8jOv— sonytv (@SonyTV) May 9, 2020
जल्दी शुरू होगा केबीसी 12
अमिताभ बच्चन का ये सुपरहिट टीवी शो जल्दी ही छोटे पर्दे पर आने वाला है। प्रोमो के जरिए साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के डर के बीच भी जब देश नहीं रुका तो ये गेम शो भी नहीं रुकेगा। इस गेम शो में हिस्सा लेने की प्रक्रिया बीती रात 9 मई से शुरू हो चुकी है। पूछे गए पहले सवाल का जवाब दर्शकों को 10 मई रात 9 बजे तक देना है। अगर आपने इस सवाल का जवाब दे दिया तो संभव है कि आपकी मुलाकात अमिताभ बच्चन से जल्दी ही हो पाए।
लगातार काम कर रहे हैं अमिताभ बच्चन
बिग बी की तबियत आजकल खास ठीक नहीं रहती हैं। लेकिन अपने काम के लिए उनका दीवानापन इस कद्र है कि वो लगातार अपने काम में बिजी रहते है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो भी इन दिनों चर्चा में है। सुनने में आ रहा है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिल्म मेकर्स इस फिल्म को ऑन लाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं।




No comments