Mother's Day के मौके पर शेयर किया 'Tere Bina' का टीजर Salman Khan ने, इस दिन रिलीज होगा गाना
पूरा देश कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच मदर्स डे का जश्न मना रहा है। इसी बीच बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को इस खास दिन का शानदार तोहफा दिया है। कुछ देर पहले ही सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने नई म्यूजिक वीडियो 'तेरे बिना' (Tere Bina) का टीजर फैंस के साथ साझा किया है। इस 30 सेकेंड के टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'मैं अपने नए गाने तेरे बिना के जरिए आप सबको मदर्स डे की शुभकामनाएं देता हूं।' टीजर में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) नजर आ रही हैं। वीडियो में इन दोनों की जोड़ी बेहद कमाल लग रही है।

म्यूजिक वीडियो तेरे बिन का टीजर रिलीज होते ही सलमान खान ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि ये गाना 13 मई को रिलीज होने वाला है। सलमान खान ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान ही इस गाने की शूटिंग पूरी की है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सलमान खान अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में फंस गए हैं। यहां पर सलमान खान अपने कई दोस्तों के साथ रह रहे हैं। ऐसे में अपने फैंस के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए सलमान खान ने फॉर्महाउस पर ही इस गाने की शूटिंग कर ली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को फिल्माने में सलमान खान को केवल एक दिन का ही समय लगा है।
सलमान खान के गाने तेरे बिन का टीजर-
Tere bina... wishing all mothers a v happy Mother’s Dayhttps://t.co/xWPluF2nDe@Asli_Jacqueline #AjayBhatia @Musicshabbir @adityadevmusic @abhiraj21288 #SaajanSingh#TereBinaTeaser— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 10, 2020
फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर के जरिए सलमान खान ने महाराष्ट्र पुलिस को किया सलाम
हाल ही में सलमान खान ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद की फोटो की जगह एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। ऐसा करके सलमान खान महाराष्ट्र पुलिस के जज्बे को सलाम करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है।
लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच लगातार गरीबों की मदद कर रहे हैं। 50,000 मजदूरों की सहायता करने के अलावा सलमान खान ने हाल ही में खुद राशन जमा कर गरीब लोगों की मदद की है। इतना ही नहीं अपने फैंस और दोस्तों से भी गरीबों की मदद करने की सलाह दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान ने बीइंग हैंग्री फूड ट्रक की शुरुआत की है जिससे गरीबों को भरपेट खाना खिलाने का काम कराया जा रहा है।




No comments