Anil Kapoor ने सुनाई अपनी Love Story
Anil Kapoor की आज यानी 19 मई को वेडिंग एनिवर्सरी है. अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने ट्वीटर पर अपनी लव स्टोरी शेयर कर अपने फैंस को बताया कि उनके लिए वेडिंग से ज्यादा प्रपोजल एनिवर्सरी मायने रखती हैं. उन्होंने कहा कि लोग अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं और हम अपनी वेडिंग के साथ प्रपोजल एनिवर्सरी भी मनाते हैं. उन्होंने अपनी 36 वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने लव स्टोरी का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी वाइफ सुनीता कपूर Sunita Kapoor के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर एक ऑडियो भी डाला है. इसमें वह अपनी लव स्टोरी और प्रपोजल के बारे में बता रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की शादी लव मैरिज थी लेकिन इस मैरिज की स्टोरी क्या थी ये लोगों को नहीं पता थी. अनिल कपूर ने अपनी प्रपोजल एनिवर्सरी पर अपनी लव स्टोरी दुनिया के सामने साझा कर दी है. उन्होंने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा फैसला था क्योंकि उन्हें अपने करियर और लव में से किसी एक को चुनना था. लव के लिए उन्होंने अपने करियर को दांव लगा दिया और सुनीता कपूर को अपने दिल की बात बता दी.
#SoundOn— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 18, 2020
𝘛𝘩𝘪𝘴 𝘪𝘴 𝘵𝘩𝘦 𝘣𝘦𝘨𝘪𝘯𝘯𝘪𝘯𝘨 𝘰𝘧 𝘢 𝘭𝘰𝘯𝘨 𝘭𝘰𝘷𝘦 𝘴𝘵𝘰𝘳𝘺...
𝘗𝘦𝘰𝘱𝘭𝘦 𝘤𝘦𝘭𝘦𝘣𝘳𝘢𝘵𝘦 𝘢𝘯𝘯𝘪𝘷𝘦𝘳𝘴𝘢𝘳𝘪𝘦𝘴, 𝘸𝘦 𝘤𝘦𝘭𝘦𝘣𝘳𝘢𝘵𝘦 𝘵𝘩𝘦 𝘱𝘳𝘰𝘱𝘰𝘴𝘢𝘭𝘴 𝘢𝘴 𝘸𝘦𝘭𝘭!
Watch out for our wedding story tomorrow... pic.twitter.com/VEbACQlGZD
ट्विटर पर अनिल कपूर ने सुनीता कपूर की तस्वीर के साथ शेयर किए ऑडियो में बताया है कि उन्होंने सुनीता कपूर को कैसे प्रपोज किया था. उन्होंने कहा कि मैंने करियर और प्यार में से अपने प्यार को चुना. लोग वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं, जबकि वे प्रपोजल एनिवर्सरी मनाते हैं. "17 मई की रात से एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी. मैंने एक खास फिल्म साइन की थी और ये मेरे करियर के लिए बहुत बड़ा कदम था और 18 मई को भी मैंने एक बड़ा कदम उठाया. मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता कपूर को प्रपोज किया और उनसे पूछा कि क्या वो मेरी पत्नी बनेंगी? ओह गॉड, मैं बहुत तनाव में था. मैं इस चीज को बार-बार टाले जा रहा था और अब समय आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार को चुनना था. और मैंने अपने प्यार चुना और उन्हें 18 मई को सुनीता को प्रपोज कर दिया.
अनिल कपूर ने बताया कि, "लोग शादी की सालगिरह मनाते हैं और वह प्रपोज एनिवर्सरी भी मनाते हैं. उनका कहना है कि वह अपने आप को भूलने नहीं देते हैं कि वे और सुनीता कपूर कितने भाग्यशाली हैं." अनिल कपूर ने अपने इस ऑडियो के साथ एक नोट भी शेयर किया है. इसमें भी उन्होंने अपने लव स्टोरी की कहानी को शॉर्ट में बताते हुए लिखा है कि, "यह एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत है. लोग एनिवर्सरी मनाते हैं और प्रपोजल भी सेलिब्रेट करते हैं. हमारी वेडिंग स्टोरी कल देखिये." बता दें कि अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म मंलग में नजर आए थे, जहां उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका निभाई थी.




No comments