CarryMinati के सपोर्ट में उतरे Mukesh Khanna
यूट्यूब और टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर्स के बीच चल रही लड़ाई अब किसी से छुपी नहीं है। इस लड़ाई की आग अब डिजिटल मीडियम तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि इसमें कई सारे जाने-माने चेहरे उतर आए हैं और वो लगातार अपने विचार साझा कर रहे हैं। कई लोग इस बात से नाराज हैं कि CarryMinati का वीडियो यू-ट्यूब से हटा दिया गया है। ऐसे लोग लगातार वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

मनोरंजन जगत के जाने-माने कलाकार मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी इस लड़ाई पर अपनी बात रखी है और यू-ट्यूबर CarryMinati का सपोर्ट किया है। Mukesh Khanna ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि वो CarryMinati का सपोर्ट करते हैं, साथ ही वो कैरी मिनाटी को सलाह भी देते हैं कि वो अपनी बात पेश करने के लिए सही शब्दों का चयन करें।
Mukesh Khanna के अनुसार, 'मैं कैरी मिनाटी का सपोर्ट करता हूं जिन्होंने टिकटॉक के खिलाफ आवात उठाई है। उनकी वीडियो डिलीट कर दी गई है, जो कि गलत है। अगर डिलीट ही करना है तो वो सभी वीडियोज हटानी चाहिए जिनमें आपत्तिजनक शब्द हैं। मैं इसके साथ-साथ कैरी मिनाटी को भी सलाह देना चाहता हूं कि आप शब्दों और वाक्यों का चयन सही कीजिए। ऐसे शब्दों का उपयोग मत कीजिए, जो लोगों की भावनाएं हर्ट करें। मैं कैरी मिनाटी को कहना चाहता हूं कि लोग आपको सपोर्ट करते हैं, आपको प्यार करते हैं ऐसे में सही शब्दों का चयन करना जरूरी है। कई बार हम सही होते हुए भी गलत शब्दों के कारण गलत साबित हो जाते हैं।' मुकेश खन्ना के बयान से साफ है कि वो कैरी मिनाटी के साथ खड़े हुए हैं।
बताते चलें कि कैरी मिनाटी अपनी विडियोज में हमेशा से आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते आए हैं और यह पहला मौका नहीं था जब उन्होंने किसी के खिलाफ ऐसी भाषा का उपयोग किया था। आप इस लड़ाई में किस पक्ष के साथ हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।




No comments