Bell Bottom के लिए Akshay Kumar ने कसी कमर, सुबह 6 बजे की मीटिंग...
Coronavirus का खौफनाक लगातार बढ़ रहा है, इसका संक्रमण रोकने के लिए भारत सरकार ने देश में Lockdown के नियम अलग-अलग राज्यों के हिसाब से लागू किए है। इसका असर ये है कि फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद है और इससे जुड़े लोग मुसीबत का सामना कर रहे है। इसी बीच Akshay Kumar की आगामी फिल्म ‘बेल बॉटम’ के निर्माताओं ने हाल ही में एक ग्रुप मीटिंग की। इस मीटिंग में अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा जैकी भगनानी, निखिल, पल्लव तिवारी, वासु भगनानी और असीम अरोड़ा ने सुबह 6 बजे वीडियो कॉल पर एक दूसरे से बात की। वैसे आपको बता दें, मेकर्स ने यह मीटिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ के फाइनल स्क्रिप्ट नैरेशन के लिए रखी थी।

अभिनेता से निर्माता बने Jackky Bhagnani ने इस मीटिंग की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘एक शानदार सुबह... ‘बेल बॉटम’ के लिए हमने सुबह 6 बजे फिल्म के हीरो अक्षय कुमार के साथ-साथ निखिल, पल्लव तिवारी, वासु भगनानी और असीम अरोड़ा के साथ बातचीत की है।‘ बता दें कि इसी के साथ जैकी भगनानी ने इस मीटिंग का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। अगर इस स्क्रीनशॉट को आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि फिल्म से जुड़ी पूरी टीम कैमरे के सामने बैठी हुई है तो वहीं अक्षय कुमार लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
My definition of a perfect morning. The final #BellBottom narration with @akshaykumar Sir. What a fab script @ranjit_tiwari @aseem_arora. We are all set - haina @nikkhiladvani. Dad @vashubhagnani we have never had a 6am meeting together! 🤪 @honeybhagnani @madhubhojwani pic.twitter.com/g57MYvkQbR— Jackky Bhagnani (@jackkybhagnani) May 26, 2020
बात अगर ‘बेल बॉटम’ की करें तो, यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें 80 के दशक के बैकग्राउंड में दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी करने वाले है। जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी तो इसके साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था। ये फिल्म वैसे तो साल 2021 की जनवरी महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन देश में लगे लॉकडाउन Lockdown के चलते शूटिंग के साथ-साथ अब रिलीज डेट भी पोस्टपोन्ड हो गई है। लेकिन इस बीच अक्षय कुमार जरुर एक्टिव हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने कमालिस्तान स्टूडियो में सरकारी कैंपेन के लिए एक शूटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया था। इस शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बीते दिनों खूब वायरल हुई थी।




No comments