Sonu Sood ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्स एप नंबर
कोरोना वायरस की जंग के खिलाफ बॉलीवुड और टीवी इडस्ट्री के कई सेलेब्स ने आगे बढ़कर जरुरतमंदों की मदद की है और सबसे बड़ा योगदान अगर किसी शख्स ने दिया है तो वो Sonu Sood ही हैं। इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि सालों बाद भी कोरोना वायरस के खिलाफ की इस लड़ाई को याद करते हुए लोग सोनू सूद का नाम गर्व के साथ लेंगे। मुंबई से हजारों प्रवासियों को वापस घर भेजने के लिए बसों की व्यवस्था करने के बाद अब अभिनेता ने बाकी जरुरतमंदों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। बीते कई दिनों से हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर अभिनेता से सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे थे। उन सभी की लाचारी और बेबसी को समझते हुए अभिनेता में इन सभी के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने हेल्पलाइन नंबर और वॉट्सएप नंबर जारी किया है।

सोनू सूद ने एक इमेज शेयर की है, जिसमें लिखा है कि, 'नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं। मेरे प्यार श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें -18001213711 या अपना और पता वॉट्सएप करें। नंबर है- 9321472118. साथ ही यह भी बताएं कि आप कितने लोग हैं और अभी कहां पर हैं और आपको कहां जाना है। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे। हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी। धन्यवाद!'
चलो घर छोड़ आऊँ❣️ pic.twitter.com/LlSyZpQMUu— sonu sood (@SonuSood) May 26, 2020
चलो घर छोड़ आऊँ❣️ pic.twitter.com/LlSyZpQMUu— sonu sood (@SonuSood) May 26, 2020
Me n Sonu. pic.twitter.com/eKmQaKl6h3— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) May 25, 2020
सोनू सूद के इस ट्वीट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने सोनू सूद को रियल लाइफ हीरो बताते हुए लिखा है कि, 'ये रील लाइफ के हीरो नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी हीरो है। सलाम ऐसी महान हस्ती को ?' सोनू सूद की इस दरियादिली की लगातार फैंस सलाम कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता ने भी सोनू सूद के इस नेक काम पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने इस फिल्म के लिए उनके राइट्स तक मांग लिए हैं।




No comments