डांस सेशन के बाद Mouni Roy ने फ्लॉन्ट किए अपने एब्स, यूजर ने कहा 'कतई जहर...'
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते आम इंसान से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई टीवी कलाकार है जोकि लॉकडाउन के चलते अपने घरों से दूर कहीं ना कहीं फंसे हुए हैं। टीना दत्ता, आशका गोराडिया (Aashak Goradia) और मौनी रॉय समेत कई कलाकारों ने मार्च महीने के आसपास ही घूमने की प्लानिंग की थी और लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से ही सभी लोग अपने घर से दूर किसी ना किसी जगह पर फंसे हुए हैं।

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इस समय दुबई में हैं और सोशल मीडिया के जरिए वो लगातार फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ इस दौरान मौनी रॉय बीच-बीच में फैंस को फिटनेस गोल्स भी देती रहती हैं।
मौनी रॉय के वर्कआउट की कई नई फोटोज सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। कुछ घंटे पहले ही सामने आई इन तस्वीरों में मौनी रॉय सफेद और काले रंग के वर्कआउट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मौनी रॉय ने जानकारी दी है कि वो इन दिनों डांस के जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि, 'डांस डांस डांस।' वहीं दूसरे पोस्ट को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है कि, 'प्रैक्टिस के बाद नींद की बहुत जरुरत होती है।
मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें...
फिल्मी दुनिया में मचा चुकी हैं धमाल
साल 2018 में रिलीज हुई हिस्टोरिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 'गोल्ड'(Gold) के जरिए Mouni Roy ने फिल्मी दुनिया में धमाकेदार एंट्री मारी थी। इस फिल्म में मौनी रॉय बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar के अपोजिट नजर आई थी। आखिरी दफा मौनी रॉय को राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मेड इन चाइना' में देखा गया था। मौनी रॉय बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अहम रोल निभाती हुई नजर आने वाली हैं। निर्देशक अयान मुखर्जी की इस फिल्म के जरिए दर्शकों को बड़े पर्दे पर पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।
हाल ही में मां को लगी थी चोट
कुछ दिन पहले ही मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि दुबई में फंसे रहने की वजह से उन्हें अपनी मां की बहुत चिंता हो रही है। बाथरुम में गिरने की वजह से मौनी रॉय की मां को चोट लग गई थी और लॉकडाउन के कारण इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस अपनी मां के पास नहीं जा पा रही हैं।




No comments