Rajinikanth के घर पर बम होने की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
साउथ सुपरस्टार Rajinikanth को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता को घर में बम होने की धमकी मिली है। रजनीकांत को फोन पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनके घर के गार्डन ने बम रखा है और कुछ देर बाद बड़ा धमाका होगा।
इस कॉल के तुरंत बाद रजनीकांत के परिवार वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बॉम्ब स्क्वाड की टीम के साथ मिलकर जगह की छानबीन की लेकिन वहां पर किसी तरह का कोई बम नहीं मिला और खबर झूठी साबित हुई।
चेन्नई के तेय्नाम्पेट पुलिस ने इस पुरे मामले को दर्ज कर लिया है। इस पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी। खबर के अनुसार, इस समय रजनीकांत और उनका परिवार अपने घर में सुरक्षित हैं। मालूम हो कि सुपरस्टार रजनीकांत से पहले सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड कलाकारों को घर पर बम होने की धमकी मिल चुकी है।
रजनीकांत ने बढ़ाया मदद का हाथ
बाकी कलाकारों की तरह साउथ अभिनेता Rajinikanth भी लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में नदीगर संगम कलाकार एसोसिएशन से जुड़े 1000 लोगों को रजनीकांत में राशन देकर मदद की थी। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा अभिनेता ने लोगों को चावल, दूध के पैकेट जैसे सामने घर तक पहुंचाए। अभिनेता रजनीकांत की इस मदद के बाद सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही मिली।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार रजनीकांत फिल्म ‘दरबार’ में अहम किरदार में दिखाई दिए थे। साउथ अभिनेत्री इस फिल्म में उनके अपोजिट नयनतारा नजर आई थी। इसके अलावा मुख्य भूमिका में प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी, और योगी बाबू जैसे कलाकार थे। रजनीकांत बहुत जल्द फिल्म अन्नाथट्टे में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिरुथाई सिवा ने किया हैं।




No comments