Sushant Singh Rajput की मौत के बाद साहिल खान ने भाई-भतीजावाद पर दिया बड़ा बयान
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर भाई-भतीजावाद को लेकर नई बहस छिड़ गई है। करण जौहर से लेकर सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, शाहरुख खान, रणबीर कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स पर नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर कई आरोप लग रहे हैं।

इसी बीच अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) बड़ा खुलासा कर बॉलीवुड के काले चिट्ठे को दुनिया के सामने रख दिया है। एक्टर साहिल खान ने अप्रत्यक्ष रूप से सलमान खान और शाहरुख खान का नाम लेते हुए कहा ‘ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है कि अपनी डेब्यू फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद इंडिया की टॉप बॉलीवुड मैग्जीन दो सुपरस्टार के बीच आपको जगह देती है।
साहिल खान ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा ‘मुझे मैग्जीन के कवर पेज पर देखने के बाद एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा। मैं भी उस समय नया था… उस सुपरस्टार का फैन था… और सबसे बड़ी बात मैं कमजोर था…। मुझे यह समझ नहीं रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। वो मुझ से अच्छे से बात करते थे। अपनी फिल्म में मुझे साइड रोल देने की बात करते थे। बॉलीवुड का यह सुपरस्टार यहीं नहीं रुका उसने मुझे कई फिल्मों से बाहर कर दिया। फिल्म के साथ इस सुपरस्टार ने मुझे टीवी शो में आने का भी ऑफर दिया था। इसके बाद मुझे समझ में आ गया नाम बड़े और दर्शन छोटे, आप खुद गेस करो कौन है वो?’
अभिनेता ने आगे कहा ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इनका असली चेहरा सबके सामने आ गया है। इंडस्ट्री में आए नए टैलेंट को ये लोग आगे बढ़ने नहीं देते। जॉन अब्राहम के अलावा पिछले 20 सालों में कोई भी आगे बढ़ नहीं पाया। आप खुद सोचिएगा इस बारे में ये बड़े स्टार नए टैलेंट को क्यों आगे बढ़ने नहीं देते?
आपको बता दें, बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘स्टाइल’ से की थी। इस फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था अभिनेता के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी। साहिल खान फिल्म ‘स्टाइल’ के बाद 'एक्सक्यूज मी', 'डबल क्रॉस', 'रामा द सेवियर' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए लेकिन उनका अभिनय करियर बहुत ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया और वो बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गए।




No comments