इस दिन दूल्हा बनेंगे ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव उर्फ Rana Daggubati, Miheeka Bajaj संग जल्दी ही रचाएंगे शादी
साउथ स्टार और फिल्म 'बाहुबली' के भल्लालदेव उर्फ राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने बीते दिनों ही अपनी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ प्यार के इजहार की बात खुल्लम-खुल्ला फैंस को बताकर बड़ी खुशखबरी दी थी। इसके बाद ही जल्दी एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज संग रोका सेरेमनी भी कर डाली।

जिसकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस रोका सेरेमनी में एक्टर के बेहद करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार जन ही शामिल हुए थे। लॉकडाउन के बीच हुई इस रोका सेरेमनी को एक्टर के परिवार ने बेहद सादे तरीके से किया था। इसके बाद से ही लगातार एक्टर की शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। खबरें थी की एक्टर इसी साल दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
इस बारे में एक्टर के पिता सुरेश बाबू ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि परिवार दिसंबर तक शादी की तैयारी में है। लेकिन इसके साथ ही एक्टर के पापा ने ये भी साफ कर दिया था कि शादी दिसंबर से पहले भी की जा सकती है। परिवार इस शादी को जल्दी ही करने की प्लानिंग में है। ऐसे में अब सामने एक बड़ी खबर आ रही है। खबरें हैं कि एक्टर दिसंबर नहीं बल्कि बहुत जल्दी ही शादी करने वाले है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी इसी साल 8 अगस्त को हो सकती है। हालांकि अभी इस बारे में परिवार की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन बज्ज है कि दोनों की शादी 8 अगस्त को होने की तैयारी है।
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक ग्रैंड वेडिंग होगी जिसमें महज कुछ ही लोग शामिल होंगे। दरअसल, देश में चल रही कोरोना वायरस बीमारी की भयावहता को देखते हुए परिजन ज्यादा लोगों को शामिल करने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन परिवार इस शादी को जरुर बेहद खास अंदाज में करने की तैयारी में जुट चुका है।




No comments