छोटी सी बच्ची ने मांगी मदद Sonu Sood से
कोरोना संकट के इस समय में अगर किसी बॉलीवुड एक्टर की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है तो वो हैं सोनू सूद (Sonu Sood). सोशल मीडिया पर वह असली हीरो की तरह छाए हुए हैं. आम आदमी से लेकर सरकार तक सब उनके कामों की सराहना कर रहे हैं. प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद को गवर्नर की शाबाशी मिली है, लेकिन इसी बीच सोनू के सामने एक चुनौतीपूर्ण भरा काम आ गया है.

दरअसल, एक छोटी से बच्ची ने सोनू को ट्वीट करते हुए मदद मांगी. सोनू को ट्वीट किए गए वीडियो में एक छोटी सी बच्ची कहती है कि क्या उसकी मां को वह उसके नानी के घर पहुंचा सकते हैं, क्योंकि उस बच्ची के पापा ऐसा चाह रहा हैं. इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोनू ने बच्ची का दिल रखने के लिए जबरदस्त रिप्लाई किया. सोनू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अब यह बहुत चुनौतीपूर्ण है. मेरी पूरी कोशिश होगी..'
a
Now this is something very challenging. Will try my best 😜 https://t.co/PUkC9xHnHs— sonu sood (@SonuSood) May 30, 2020
सोनू के रिप्लाई के बाद से ही बच्ची का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, अभी हाल ही में देशभर में कई प्रवासी कामगारों को उनके गृहनगर भेजने के बाद अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने लॉकडाउन के बीच केरल में फंसी ओडिशा की 177 लड़कियों को वहां से एयरलिफ्ट करवाया, जिसके लिए देशभर में उनकी जमकर तारीफ हो रही है.




No comments