Breaking News

Roopa Ganguly ने किया सुशांत सिंह राजपूत के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ छेड़खानी होने का दावा, देखें वीडियो





मनोरंजन जगत में अपनी अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली रूपा गांगुली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोई छेड़खानी कर रहा है। रूपा गांगुली ने कहा है कि एक्टर के अकाउंट के साथ होने वाली छेड़खानी के सबूत उन्होंने खुद इकट्ठे किए हैं, जिसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।



रूपा गंगुली ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'अगर ऐसा हो रहा है तो ये सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने जैसा है। हमें इस केस में ट्रांसपेरेंस जांच के लिए कितने दिनों का इंतजार और करना होगा ? कब सीबीआई इस केस को अपने हाथ में लेगी ?

रूपा गांगुली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहती नजर आ रही हैं, 'क्या डिलिट हो रहा है, क्या एड हो रहा है, किसी को नहीं पता, ये कैसे हो सकता है.. कोई उसका अकाउंट चला रहा है, पुलिस या कोई और? उसका इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव है कैसे, मुझे पहले सुनने को मिला था लेकिन मुझे यकीन नहीं हुआ, मैंने स्क्रीनशॉट्स जुगाड़ किए, और मैंने खुद भी चेक किया, ये कैसे हो सकता है? सीबीआई जांच कब होगी? जितने सबूत हैं सब खत्म हो जाएंगे उसके बाद?'






रूपा गांगुली इस वीडियो से पहले भी एक बार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हैं। रूपा गांगुली उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें यकीन है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या हुई है। रूपा गांगुली के बाद सुशांत का केस सीबीआई के पास जाता है या नहीं ? ये देखना होगा...। वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

No comments