Sushant Singh Rajput संग अपने रिश्ते का सच दुनिया जमाने से छिपाना चाहती थीं कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, 2 महीने पहले ही किया था ये काम
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput ) की आत्महत्या के बाद हर किसी की निगाहें उनकी कथिक गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती कर जा टिकी हैं। पुलिस को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने कई अहम बातों का खुलासा किया है। वहीं सुशांत सिंह के फैंस का मानना है कि रिया चक्रवर्ती उनकी मौत के राज के बारे में सब जानती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर चुकी हैं कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakrabort) बीते काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं लेकिन इन दोनों सितारों ने कभी भी अपने रिश्ते की बात को कबूल नहीं किया।
![Sushant Singh Rajput संग अपने रिश्ते का सच दुनिया जमाने से छिपाना चाहती थीं कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, 2 महीने पहले ही किया था ये काम Sushant Singh Rajput संग अपने रिश्ते का सच दुनिया जमाने से छिपाना चाहती थीं कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, 2 महीने पहले ही किया था ये काम](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiaKlMtGeEtfi0ik5EsAwq-hdewx7D_6bb90yRGr7gFKSejcrQOwla-jBucme8H9RuPx3InQYWUp23wPEfBo9bO07KuZg7IvLOq4kl6RtoNis8xEH9NsPe6uep62NqqjCg1eHOmaBb_SmE/s1600/8.png)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 2 महीना पहले भी रिया चक्रवर्ती ने डेटिंग की खबरों को एक सिरे से खारिज करते हुए 'एमएस धोनी' स्टार को अपना अच्छा दोस्त बताया था। ईटाइम्स से बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि, 'मैंने और सुशांत सिंह राजपूत ने कभी ये बयान नहीं दिया है कि हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हमारे रिश्ते को लेकर सामने आ रही खबरें झूठ हैं। सुशांत सिंह राजपूत मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। मैं सुशांत सिंह राजपूत को 8 सालों से जानती हूं। हम दोनों ने ही यशराज फिल्म्स के लिए काम किया है। ऐसे में हमारी दोस्ती हुए भी काफी लंबा समय बीत चुका है।'
आगे रिया चक्रवर्ती ने कहा कि, 'मैं तो अपने सारे दोस्तों से बहुत प्यार करती हूं। इसमें छिपाने जैसी कोई भी बात नहीं है। मैं अपनी लव लाइफ को लोगों से छिपाने में यकीन नहीं रखती हूं। मैं सुशांत सिंह राजपूत का बहुत ख्याल रखती हूं। वह एक अच्छा लड़का है। मुझे वो सुपर क्यूट और आकर्षक लगता है लेकिन मुझे ये नहीं पता कि वो मेरे बारे में क्या ख्याल रखता है।'
फैंस आरोप लगा रहे हैं कि 2 महीने पहले सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रिया चक्रवर्ती ने झूठ बोला था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत संग रिलेशनशिप में होने की बात को कबूला है। सूत्रों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले महेश भट्ट ने रिया से ये रिश्ता खत्म करने की बात की थी। जिसके बाद से रिया ने सुशांत सिंह राजपूत को छोड़ने का फैसला कर लिया था। ऐसे में इस बयान के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 2 महीना पहले ही रिश्ते को लेकर उनके रिया चक्रवर्ती के बीच मतभेद होने लगे थे।
No comments