Sushant Singh Rajput Suside: अंकिता लोखंडे के बाद फैंस के निशाने पर आई रिया चक्रवर्ती, आरोपों से बचने के लिए आनन फानन उठाया बड़ा कदम
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के देहांत के बाद उनके फैंस का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बॉलीवुड हस्तियों पर निशाना साध रहे हैं। इन सितारों में से एक नाम सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का भी है। फैंस रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके उकसाने के बाद ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं फैस तो सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाने के साथ साथ उनसे तरह तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के इस आक्रामक व्यवहार से रिया चक्रवर्ती परेशान हो चुकी है। यही वजह है कि लोगों के गुस्से से बचने के लिए रिया चक्रवर्ती ने एक अहम कदम उठा लिया है। गुस्साई रिया चक्रवर्ती अपने इंस्टाग्राम की पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की लिस्ट को भी सीमित कर दिया है ताकि कोई भी उनकी पोस्ट पर कमेंट न कर सके।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हो रहे हंगामे को देखकर रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी साध ली है। सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद उन्होंने किसी भी फैन के किसी भी सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने पुलिस की मदद करने के लिए अपने और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई खुलासे किए थे। 9 घंटों तक चली पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने ये बात स्वीकारी थी कि वह सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं।
सुशांत सिंह राजपूत की प्रेयर मीट की वीडियो-
सूत्रों की माने तो रिया लॉकडाउन में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही रह रही थीं। जिसके बाद इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लड़ाई होने की वजह से रिया चक्रवर्ती सुशांत को छोड़कर चली गई। जिसके बाद सुशांत ने रिया से फोन पर भी बात की। यही वजह है जो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं।
No comments