Breaking News

Shekhar Suman ने सुशांत सिंह की आत्महत्या को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा 'उसने सुसाइड नोट...'


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक सप्ताह हो गया है। अभिनेता ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जैसे ही यह खबर बाहर आई हरकोई सुनकर दंग रह गया था कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा क्यों किया? 


Shekhar Suman ने सुशांत सिंह की आत्महत्या को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा 'उसने सुसाइड नोट...'


ऐसी क्या वजह थी जो एक्टर ने इतना बड़ा कदन उठाया। सुशांत सिंह राजपूत काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थे और इसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी भी सन्नाटा छाया हुआ और हर किसी के मन में यही सवाल बार बार घूम रहा है कि सुशांत के आत्महत्या करने की वजह क्या थी?



इंडस्ट्री में कई अन्य लोगों की तरह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्हें भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत जैसे मजबूत इरादों वाले व्यक्ति ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा होगा। शेखर ने ट्वीट किया है, 'यह स्पष्ट है कि अगर सुशांत सिंह ने आत्महत्या की है, जिस तरह से वह अपने विचारों पर अटल रहने वाले बुद्धिमान इंसान थे, तो उन्होंने निश्चित रूप से एक सुसाइड नोट छोड़ा होगा। बाकि लोगों की तरह मेरा भी कहता है कि आंख से मुलाकात होती है।




इस बीच शेखर सुमन ने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है, 'फिल्म इंडस्ट्री के सारे शेर बनने वाले कायर सुशांत के चाहने वालों के कहर से, चूहे बनकर बिल में घुस गए हैं। मुखौटे गिर गये हैं। पाखंडियों का पर्दाफाश हो गया हैं। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती बिहार और भारत चुप नहीं बैठने वाला। बिहार जिंदाबाद।






बताते चलें, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की? इसकी जांच पुलिस बड़ी बारीकी से कर रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी इस केस की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस केस के मामले में अब तक अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 


No comments